Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच एमओयू से मंत्रिमंडल को अवगत कराया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) और फ्रांस के एक सार्वजनिक निवेश बैंक बीपीआईफ्रांस के बीच सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए जाने से अवगत कराया गया।

यह समझौता सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करेगा और भारत एवं फ्रांस की कंपनियों, संगठनों एवं संस्‍थानों के बीच सहयोग के माध्‍यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में समन्वित उपायों की स्‍थापना के जरिये तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।

इस समझौते का उद्देश्‍य प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड और बीपीआईफ्रांस के माध्‍यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाना है।