Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अभिनव के क्षेत्र में सहयोग पर ब्रिक्स समझौते ज्ञापनपत्र पर हस्ताक्षर


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अभिनव के क्षेत्र में सहयोग पर ब्रिक्‍स समझौते ज्ञापनपत्र पर हस्‍ताक्षर की जानकारी दी।

भारत ने तीसरी ब्रिक्‍स एसटीआई मंत्रिस्‍तरीय बैठक के अवसर पर ब्राजील के ब्रासीलिया में मार्च, 2015 में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अभिनव के क्षेत्र में सहयोग पर ब्रिक्‍स समझौते ज्ञापनपत्र पर हस्‍ताक्षर किए थे।

इस समझौते में आपसी सहमति से विज्ञान और प्रौद्योगिकी गतिविधियों के माध्‍यम से ब्रिक्‍स देशों के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अभिनव के क्षेत्र में सहयोग को प्रोत्‍साहन देना शामिल है।

इस समझौते ज्ञापन पत्र का उद्देश्‍य ब्रिक्‍स देशों के बीच एसटीआई में साझा अनुभवों का उपयोग करते हुए समान वैश्‍विक और क्षेत्रीय समाजिक-आर्थिक चुनौतियों के समाधान के लिए एसटीआई में सहयोग के रणनीतिक प्रारूप को स्‍थापित करना है।

भारत की ओर से विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और अन्‍य ब्रिक्‍स देशों के समान मंत्रालय, नोडल मंत्रालयों/विभागों के रूप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग पर ब्रिक्‍स समझौते ज्ञापन पत्र के उद्देश्‍यों को यर्थात रूप देने के लिए निर्धारित क्षेत्रों में सहयोग, प्रारूपों और तंत्रों को आपसी सहमति से तय करेंगे और ब्रिक्‍स देशों के बीच संबंधित राष्‍ट्रीय मानदंडों के अनुरूप संयुक्‍त निधीयन का निर्धारण किया जाएगा।