Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

विदेशों के साथ युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर समझौता ज्ञापन


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए बहरीन, कुवैत, नेपाल, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, वियतनाम तथा ब्रिक्स देशों के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हुए हस्ताक्षर की जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम विभिन्न देशों के युवाओं के बीच विचारों और मूल्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय परिपेक्ष्य को विकसित करने में मदद का रहा है। इसके अलावा साथ के आपसी संपर्क द्वारा ये कार्यक्रम देशों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा देने के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी मजबूत करते हैं।