Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

व्हिसल ब्लोअर संरक्षण अधिनियम, 2011 (2014 का 17) में संशोधनों का अनुमोदन


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अद्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया कि बजट सत्र 2015 के दौरान संसद में व्हिसल ब्लोअर संरक्षण अधिनियम, 2011 (2014 का 17) में संशोधन का विधेयक पेश किया जाए। इसका उद्देश्य ऐसे प्रकटीकरणों के संदर्भ में समुचित प्रावधान करना है, जिनका प्रभाव राष्ट्र की सुरक्षा, सम्प्रभुता और अखंडता पर पड़ने की आशंका हो।

संशोधनों का संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ है। इनमें सूचना अधिकार अधिनियम-2005 की धारा 8(1) के अंतर्गत किए जाने वाले प्रकटीकरणों के संदर्भ में भी सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था है।