पीएमइंडिया
शंघाई के पार्टी सचिव और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री हान जेंग ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष उनकी चीन यात्रा के दौरान शंघाई में श्री हान जेंग के साथ उनकी बातचीत को याद किया। श्री जेंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पिछले वर्ष की शंघाई यात्रा के परिणामस्वरूप भारत के बारे में जागरूकता बढ़ी है और शंघाई के लोगों द्वारा भारत यात्रा में बढ़ोतरी हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई-शंघाई सहायक शहर समझौते से भारत और चीन की आर्थिक राजधानियों के बीच संबंध और सुदृढ़ बने हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-चीन प्रांतीय नेताओं के मंच का गठन भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में स्वागत योग्य कदम है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और श्री हान जेंग ने वर्तमान वैश्विक, आर्थिक परिदृश्य पर भी चर्चा की और कहा कि भारत और चीन की मजबूत आर्थिक वृद्धि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि के इंजन के रूप में कार्य कर सकती है।
CPC Party Secretary of Shanghai, Han Zheng met PM @narendramodi. pic.twitter.com/tJAya9a5dP
— PMO India (@PMOIndia) May 5, 2016