पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा “शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। हम उन सभी शिक्षकों को नमन करते हैं, जिन्होंने ज्ञान का दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए अथक प्रयास किये हैं।
श्री मोदी ने इस अवसर पर डॉ. एस राधाकृष्णन को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा वह एक शिक्षक, राजनीतिज्ञ एवं विद्वान के रूप में पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।”