Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री मैत्रीपाला सिरीसेना ने उड़ी आतंकी हमले पर शोक प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात की


श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उड़ी, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर शोक व्यक्त करने के लिए आज टेलीफोन पर बात की।

राष्ट्रपति सिरीसेना ने दृढ़ता से सीमा पार से हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

क्षेत्र में आतंकवाद के इस अभिशाप को समाप्त करने के लिए दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र के देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता की बात कही।