पीएमइंडिया
श्री मुमताज़ अली ने आज बेंगलुरू में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री अली ने ‘श्री एम’ के नाम से ‘अप्रेन्टिस्ड टू ए हिमालयन मास्टर’ (अ योगीज ऑटोबॉयोग्राफी) नामक पुस्तक की रचना की है। इन दिनों वे ‘मानवता की एकता’ के लिए पूरे देश की पदयात्रा कर रहे हैं।