Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

संसद के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

संसद के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान


संसद का महत्‍वपूर्ण सत्र अपने अंतिम दौर के लिए आज आरंभ हो रहा है। मुख्‍यत: या तो वित्‍तीय विषय रहते हैं… इस सत्र का, जो पहला खंड था वो बहुत ही Productive रहा। सभी दलों ने मिल करके संसद को बहुत ही एक सुचारू ढंग से चलाने का प्रयास किया और काफी महत्‍वपूर्ण फैसले भी हुए और अब उसका आनंद सभी दलों के सांसदों के चेहरे पर महसूस हो रहा था। इस बार भी उसी उमंग, उत्‍साह के साथ लोकतंत्र की स्‍वस्‍थ परंपराओं के साथ, मुक्‍त चर्चा करते हुए सत्र को आगे बढ़ाएंगे और अच्‍छे फैसले करेंगे। यह मेरा विश्‍वास है। धन्‍यवाद।