Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

संसद के शीतकालीन सत्र के आरंभ होने से पूर्व प्रधानमंत्री की टिप्‍पणी


संसद का शीतकालीन सत्र आज प्रारंभ हो रहा है। ठंडे माहौल में ठंडे दिमाग से देश हित के बहुत उत्‍तम काम होंगे ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। देश की जनता ने हमें सरकार चलाने का जिम्‍मा दिया है लेकिन संसद में बैठने वाले सबको देश चलाने का जिम्‍मा दिया है और इसलिए सरकार में बैठे हुए लोग और संसद में बैठे हुए सभी लोग मिल करके देश को आगे बढाने के काम को प्राथमिकता देते हुए संसद का सत्र बहुत ही फलदायी हो, परिणामकारी हो वैसा होगा मुझे पूरा विश्‍वास है। पिछले सत्र में विपक्ष की सकारात्‍मक भूमिका के कारण बहुत ही अच्‍छे काम हुए थे। इस बार भी वैसा ही अनुभव रहेगा ऐसा मुझे पूरा भरोसा है।

s2014112459507 [ PM India 97KB ]