Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

सचिवों के समूह ने ‘परिवहन एवं संचार’ पर प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के अनुपालन में भारत सरकार के सचिवों के समूह ने शासन के विभिन्‍न क्षेत्रों में आमूल परिवर्तन से जुड़े प्रेजेंटेशन के दूसरे दौर की शुरुआत की।

इस तरह की प्रेजेंटेशन का पहला सेट जनवरी 2016 में पेश किया गया था। इस बार ऐसी नौ प्रस्तुतियां होनी हैं।

आज पहले समूह ने ‘परिवहन एवं संचार’ के क्षेत्र से संबंधित अपने विचार रखे।

इस अवसर पर विभिन्‍न केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के अधिकारी भी मौजूद थे।