Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

सीईआरटी-इन और मलेशिया, सिंगापुर, जापान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल को भारतीय कम्प्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) के साथ इसकी समकक्ष मलेशिया, सिंगापुर और जापान की एजेंसियों के बीच एक समझौते ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर की जानकारी दी गयी।

साइबर सुरक्षा पर तीन समझौते ज्ञापन पत्रों पर हस्ताक्षर किये गये हैं और इनके विवरण इस प्रकार से हैं:

(1) भारत की सीईआरटी-इन और मलेशिया की साइबर सुरक्षा के बीच, प्रधानमंत्री की मलेशिया की यात्रा के दौरान मलेशिया के क्वालालाम्पुर में 23 नवम्बर, 2015 को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर समझौते ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किये गये।

(2) भारत की सीईआरटी-इन और सिंगापुर कम्प्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (एसआईएनजी-सीईआरटी), सिंगापुर की साइबर सुरक्षा एजेंसी (सीएसए) के बीच प्रधानमंत्री की सिंगापुर की यात्रा के दौरान मलेशिया के क्वालालाम्पुर में 24 नवम्बर, 2015 को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किये गये।

(3) भारत की सीईआरटी-इन और जापान कम्प्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल समन्वय केन्द्र (जेपीसीईआरटी/सीसी) के बीच 7 दिसम्बर, 2015 को राजनयिक आदान-प्रदान के माध्यम से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर हस्ताक्षर हुए और दोनों एजेंसियों के बीच हस्ताक्षरित समझौते ज्ञापन पत्र के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को 22 दिसम्बर, 2015 तक पूरा कर लिया गया।

साइबर सुरक्षा से संबंधित समझौते ज्ञापन पत्रों से भारत और संबंधित देशों के बीच सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की रोकथाम और समाधान, उनका पता लगाने में ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान हेतु करीबी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।