पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने अवगत कराया है कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और डिजिटल इकनॉमी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देने के लिए 2 जून 2016 को भारत और ट्यूनीशिया के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
एमओयू आईसीटी और डिजिटल इकनॉमी के क्षेत्र में दोनों देशों के निजी संस्थानों, सरकारों, क्षमता निर्माण को बढ़ाने में शामिल संस्थानों और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के अन्य संस्थानों के बीच सक्रिय सहयोग और विनिमय को प्रोत्साहित करता है।