पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कतर और भारत के बीच सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए हुए समझौते की जानकारी दी गई। इस समझौते पत्र पर मार्च, 2015 को हस्ताक्षर किए गए थे। भारत और कतर ने क्रमशः 1 जनवरी, 2016 और 12 जनवरी 2016 को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते पत्रों को मंजूरी दी थी।
दोनों देशों के बीच इस समझौते पत्र में हस्ताक्षर से निजी कंपनियों में सहयोग का आदान-प्रदान होगा। इससे संस्थानों में क्षमता निर्माण होगा। उम्मीद है कि इससे दोनों देशों की सरकारों और सार्वजनिक संगठनों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग काफी मजबूत होगा।