पीएमइंडिया
स्कूली पाठ्यक्रम पर आज सुबह प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीट निम्नानुसार है:-
मैंने आज सुबह समाचार पढ़ा कि कुछ राज्य मेरे जीवन संघर्ष को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहते हैं। मेरा यह मानना है कि जीवित व्यक्तियों के जीवन वृतांत को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
हमारा इतिहास देश को वर्तमान स्वरुप देने वाले कई महान व्यक्तित्वों की गाथाओं से परिपूर्ण है। युवाओं को चाहिए कि वह इन महान व्यक्तियों के बारे में पढ़ें और उनका अनुसरण करें।