Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

स्‍टैन्‍फोर्ड विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

स्‍टैन्‍फोर्ड विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


अमेरिका के स्‍टैन्‍फोर्ड विश्‍वविद्यालय के अंतरराष्‍ट्रीय नीतिगत अध्‍ययन के 25 छात्रों के एक समूह ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। इस समूह में भारत समेत विभिन्‍न देशों के छात्र शामिल थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने छात्रों का स्‍वागत करते हुए कहा कि वे सभी शीघ्र बनने वाले नीति निर्माता हैं और इसलिए वे इस समय क्‍या आत्‍मसात करते हैं, वह निश्चित रुप से निकट भविष्‍य में उनके निर्णयों एवं उनकी पसंदों को आकार देगा।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने देशों के बीच राजनयिक संबंधों, भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंध, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, सिलिकॉन वैली की उनकी हाल की यात्रा, प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस तथा प्रतिस्‍पर्धी सहयोगात्‍मक संघवाद की अपनी प्रतिबद्धता से जुड़े सवालों के जवाब दिए।