Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

स्‍वच्‍छ भारत अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले युवक ने प्रधानमंत्री से भेंट की


s2015031663210 [ PM India 181KB ]

‘स्‍वच्‍छ भारत’ अभियान के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले युवक श्री अभिषेक कुमार शर्मा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

s2015031663211 [ PM India 181KB ]

अभिषेक ने कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री के स्‍वच्‍छ भारत आह्वान से प्रभावित होकर इस अभियान के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए इस यात्रा का आगाज किया है। उन्‍होंने कहा कि वह स्‍वच्‍छ भारत अभियान को ध्‍यान में रखते हुए पूरा साल इसी विशेष उद्देश्‍य को समर्पित करेंगे। अभिषेक ने कहा कि उन्‍होंने अब तक 4500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है, जिस दौरान उन्‍होंने तकरीबन 5000 गांवों और 350 शहरों एवं कस्‍बों को कवर करते हुए 8 राज्‍यों की यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान उन्‍होंने साफ-सफाई के मुद्दे पर लोगों से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने इस अभिनव प्रयास के लिए अभिषेक की सराहना की और उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।