Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

हिरोशिमा परमाणु बमबारी के शिकार लोगों को प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि


हिरोशिमा परमाणु बमबारी की 69वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने कहा:-

“आज हम उन लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने हिरोशिमा में अपनी जान गंवाई। मुझे आशा है कि मानवता को ऐसा दिन फिर कभी ना देखना पड़े। आइए हम सब मिलकर विश्वशांति के लिए काम करें और आने वाले वर्षों में विश्व को और खुशहाल एवं शांतिपूर्ण बनाएं।”

लोकसभा में आज जब हिरोशिमा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, उस समय प्रधानमंत्री सदन में मौजूद थे।