Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

2014-15 और 2015-16 के लिए लाभांश दर और अन्य सहायक मामलों पर रेलवे कन्वेंशन कमेटी (2014) की पहली रिपोर्ट की सिफारिशों को अपनाने के लिए प्रस्ताव


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे कन्वेंशन कमेटी की सिफारिशों को अपनाने की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री ने 2014-15 और 2015-16 के लिए रेलवे कन्वेंशन कमेटी (2014) की सिफारिशों को अपनाने के लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव पेश करने की मंजूरी दे दी है। 2014-15 और 2015-16 के लिए इन सिफारिशों के तहत सामान्य राजस्व की लाभांश दर क्रमशः 5 और 4 फीसदी रखी गई है। यह दर सामान्य राजस्व से रेलवे में लगाई गई पूंजी (इसमें लाभांश मुक्त पूंजी शामिल नहीं है) पर लागू होगी।

इससे रेलवे कन्वेंशन कमेटी (2014) की पहली रिपोर्ट के पैरा 5,6,9,11,12,13,14,15,16,17,18 और 19 की सिफारिशें लागू हो सकेंगी।