Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री मुरली देवड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मुरली देवड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा- “श्री मुरली देवड़ा एक समर्पित नेता थे और अपने स्नेहिल स्वभाव के कारण सभी दलों के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर दुखद है। श्री मुरली देवड़ा के निधन पर मैं श्री मिलिंद देवड़ा और देवड़ा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। कल ही मैंने श्री मुरली देवड़ा के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। आज इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर को सुनकर मुझे बेहद दुख पहुंचा है।”