पीएमइंडिया
प्रगतिशील राष्ट्र की गतिशील रेलवे के लिए एक विचारशील बजट प्रस्तुत करने के लिए, मैं रेलमंत्री सुरेश प्रभु को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
इस बजट में गरीबों की गरिमा, महिलाओं का गौरव, युवाओं का उत्साह एवं मध्यम वर्ग की मुस्कान बढ़ाने का भरसक प्रयास किया गया है।
पिछले वर्ष के बजट में जो वादे किए गए थे, उसका पूरा-पूरा हिसाब देते हुए यह बजट, आगे की आशावान रणनीति बनाता है। इस दिशा में पिछले एक साल में काफी हद तक हमें सफलता मिली है, उसे और बेहतर बनाने का पूरा प्रयास इस बजट में प्रस्तुत किया गया है।
साफ-सफाई एवं यात्री सुविधा या Technology-Up gradation पिछले दो रेल बजटों का मूल मंत्र रहा है। साथ ही साथ रेलवे Projects को मात्र Completion से नहीं बल्कि commissioning से परिभाषित किया, मैं समझता हूँ कि ये नीतिगत बदलाव देश की अर्थ व्यवस्था में एक Paradigm shift है। गरीबों के लिए Super-fast train की विशेष व्यवस्था करते हुए अंत्योदय एक्सप्रेस एवं दीनदयालु रेल डब्बों की शुरूआत हमारी सरकार की गरीबों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट करती है।
रेलवे में IT सहित नई Technology, अधिक पूँजी निवेश एवं अमलीकरण को असरदार बनाते हुए यह रेल बजट देश की अर्थ व्यवस्था में दूरगामी सकारात्मक योगदान करेगा।
देश के पिछड़े क्षेत्रों में, खासकर उत्तर पूर्वी राज्यों में North-East में रेलवे Connectivity बढ़ाने का सरकार का वादा पूरा करने की दिशा में, उत्तम कदम उठाए गए हैं। साथ ही साथ, हमारे रेल मार्गों की ऐतिहासिक समस्या जोकि क्षमता-हीनता के कारण थी उसे पिछले एक साल में काफी हद तक दूर किया गया है। और इस दिशा में यह रेल बजट और भी पुख्ता इंतजाम करता है।
श्रीमान सुरेश प्रभु जी के पहले, जो बजट आए वो हमने देखे हैं। मैं उनकी आलोचना करना नहीं चाहता हूँ, लेकिन अगर मैं गत-सरकार के पॉंच वर्ष के बजट को देखूँ, तो सुरेश प्रभु जी के बजट में ढाई गुना निवेश के साथ एक बहुत बड़ा jump लगाया गया है। ये बजट देश के नवनिर्माण में एक महत्त्वपूर्ण कड़ी होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे रेलवे के विकास में राज्य सरकारें भी उत्साह से भाग लेने जा रही हैं। उसका विस्तृत road-map प्रस्तुत किया गया है। साथ ही यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों का सहयोग लेने का प्रयास भी किया गया है। खर्च में अनुशासन, प्रबंधन में दक्षता एवं उपभोगता के प्रति जवाबदेही हमारी सरकार का focus है जिसे यह रेल बजट पूर्णरूप से दर्शाता है।
मैं फिर एक बार रेलमंत्री श्रीमान सुरेश प्रभु जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ, रेलवे परिवार को बधाई देता हूँ, टीम रेलवे को बधाई देता हूँ।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
A passenger centric #RailBudget2016 without any fare hike. यात्री की गरिमा, रेल की गति और राष्ट्र की प्रगति। @RailMinIndia
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2016
Our efforts to comprehensively transform railways will gain even more momentum with this development oriented #RailBudget2016. @RailMinIndia
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2016
The boost to investment outlay shows our Government's long term vision for the Railways & the Nation. #RailBudget2016 @RailMinIndia
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2016
#RailBudget2016 caters to all sections of society. It stands out because it is an infrastructure-led & employment generating budget.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2016
Rail Budget showcases a vision to reorganise, restructure & rejuvenate Railways with new processes, structures, norms & sources of revenue.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2016
Launch of unreserved, superfast trains, Antyodaya Express & Deen Dayalu coaches illustrate our unwavering commitment to serving the poor.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2016
Announcement to strengthen rail connectivity in Manipur & Mizoram is gladdening. Connectivity in Northeast is one of our core priorities.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2016
#RailBudget2016's Vision 2020 will make the Indian Railways free from capacity constraints with higher train speed, punctuality & safety.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2016
In the last year we have seen lot of success and this budget is an effort to further improve on this: PM on #RailBudget2016
— PMO India (@PMOIndia) February 25, 2016
Along with IT, investment has been given importance: PM on #RailBudget2016 @RailMinIndia
— PMO India (@PMOIndia) February 25, 2016
This budget will enhance the Navnirman of the nation: PM @narendramodi on #RailBudget2016 @RailMinIndia @sureshpprabhu
— PMO India (@PMOIndia) February 25, 2016
Want to congratulate @sureshpprabhu and the entire Team Railways: PM on #RailBudget2016 @RailMinIndia
— PMO India (@PMOIndia) February 25, 2016