आज संसार बहुत सी मानसिक व्याधियों से पीड़ित हो गया है, सिर्फ योग के पास इसका समाधान है। भटके हुए संसार को राह दिखाने की ताकत सिर्फ योग में है। योग से ध्यान करने की ताकत मिलती है। डर से सहमे संसार को योग बल और हौसला देता है। स्वस्थ और अनुशासित मन से ही भय मुक्त विश्व की बुनियाद रखी जा सकती है। योग के माध्यम से अपना कायाकल्प करते हुए हम एक नया संसार भी बनाते हैं- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधान मंत्री जी के विचार।