आज हम केवल जमीन की सिंचाई और घरों को रोशन करने वाली किसी परियोजना की शुरूआत नहीं कर रहे हैं। हम एक क्षेत्र को पुनर्जीवित कर रहे हैं, पुनः आशा जगा रहे हैं, जीवन को नया रूप दे रहे हैं और अफगानिस्तान के भविष्य को दुबारा परिभाषित कर रहे हैं। यह बांध केवल उर्जा का उत्पादक ही नहीं है, बल्कि आशावादिता और अफगानिस्तान के भविष्य में विश्वास भी है।