आने वाले दिनों में भी विश्व जिस रूप में भारत को अब देख रहा है, भारत से अपेक्षा कर रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका विश्व भर में फैला हुआ हमारा भारतीय समुदाय निभा सकता है। हमारा भारतीय समुदाय दुनिया के देशों में जाकर के राजनीति नहीं करता है। वो सत्ता हथियाने के खेल में नहीं जुड़ता है। वे वहां रहकर के समाज की भलाई के लिए क्या काम हो सकता है उसकी चिंता करता है। -प्रवासी भारतीय केंद्र के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी