जैसे-जैसे अमेरिका की कंपनियां हमारे देश में आर्थिक विकास के नए क्षेत्रों की खोज करेंगी, अपने माल की खपत के लिए नए बाज़ार तलाश करेंगी, Skilled man force की भर्ती करेंगी, एवं उत्पादन और विनिर्माण के लिए Global Locations देखेंगी, तब भारत उनका एक आदर्श भागीदार बन सकता है। भारत की मज़बूत अर्थव्यवस्था तथा 7.6% प्रति वर्ष की हमारी आकर्षक विकास दर दोनों देशों की आपसी समृद्धि के लिए नए अवसर उत्पन्न करेंगी।