दक्षिण एशिया में, भारत और बहुत सारे देश आर्थिक समृ्द्धि की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, भारत के पड़ोस में एक ऐसा भी देश है जिसका प्रतिस्पर्था लाभ पूरी तरह से आतंकवाद के उत्पादन और निर्यात पर टिका हुआ है। यह निर्यात शांति के माहौल को कम कर रहा है और हिंसा के माहौल को बढ़ावा दे रहा है, साथ ही सबकी शांति और समृद्धि को खतरे में डाल रहा है। हमारे लिए आतंकवाद के इस वैश्विक उत्पादक को रोकने समय आ गया है। इस प्रोत्साहक पर प्रतिबंध लगाने का समय आ गया है। -11वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी