मुझे कौन-कौन से कार्य पूरे करने हैं, यह सूची बहुत लंबी एवं महत्वाकंक्षी है। इस सूची में मज़बूत कृषि क्षेत्र वाली Vibrant rural economy, हर व्यक्ति के लिए मकान और सभी आवासों के लिए बिजली, Skilled Youth, 100 स्मार्ट शहर, सभी के लिए Internet, ग्रामीण क्षेत्रों में Internet, 21वीं शताब्दी का आधुनिक रेल एवं सड़क और जल परिवहन शामिल है। ये सब मेरी उम्मीदे मात्र नहीं हैं बल्कि ये ऐसे लक्ष्य हैं जिन्हें एक निश्चित समय-सीमा में पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए हासिल करना है। साथ ही इस दौरान Renewable Energy पर अधिक focus करना है।