स्टार्ट-अप नव विकास का इंजन है जो इनोवेशन की शक्ति को दर्शाता है। कई बड़ी कम्पनियां जो आज हैं वो बीते हुए कल की शुरूआत के ही फलस्वरूप हैं। कठिन परिश्रम और सक्षमता को जीवंत रखते हुए उद्यमिता और साहसिक भाव के साथ उनकी शुरुआत हुई थी और आज वे इनोवेशन का बेजोड़ प्रतीक बन गई हैं।