हमने ज्यादातर क्षेत्रों को automatic approval में रखा है और रक्षा तथा रेलवे जैसे क्षेत्रों को foreign investment के लिए खोल दिया है। काफी समय से लंबित बीमा कानूनों में सुधार सफलतापूर्वक पारित हो गया। अमेरिकी कंपनियों सहित अनेक बीमा कंपनियां ने पहले से ही बीमा क्षेत्र में अपना निवेश बढ़ा दिया है। हमने ‘Ease of Doing Business’ में बढ़ोत्तरी करने के लिए बड़े उपाय किए हैं और global rankings में तेजी से ऊपर चढ़ना शुरु कर दिया है।