अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
विश्व स्तर पर, भारत की G20 अध्यक्षता-2023 ने बहुपक्षीय नीति प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में देश की महत्वपूर्ण भूमिका का प्रदर्शन किया है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। महामारी से भारत की अर्थव्यवस्था ने सराहनीय वापसी की है और अब वह ग्लोबल ग्रोथ की एक महत्वपूर्ण कारक बन गई है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत, अपनी युवा आबादी, बेहतर होते फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुकूल नीतिगत वातावरण के साथ आने वाले वर्षों में ग्लोबल ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान देने की राह पर है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है, क्योंकि सर्विस एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। चालू खाता घाटा (CAD) कम है, और विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है।