अनीश शाह, प्रेजिडेंट, FICCI
ब्लू इकोनॉमी पर फोकस, EV इकोसिस्टम का विस्तार और मजबूती, घरेलू पर्यटन और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के दृष्टिकोण की ओर ले जाएगा। अंतरिम बजट ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए ₹1 लाख करोड़ के बड़े फंड की स्थापना के माध्यम से इनोवेशन को विकास के प्रमुख कारक के रूप में मान्यता दी है। यह फंड उभरते क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ाने के लिए पचास साल की ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगा। वित्तीय प्रदर्शन, देश की व्यापक आर्थिक स्थिरता और निवेशकों के विश्वास के लिए शुभ संकेत है।