अनुपम खेर, अभिनेता
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी! आपको जन्मदिन की बहुत बधाई! ईश्वर आपको स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन प्रदान करें! आप आने वाले कई वर्षों तक इसी निष्ठा और कड़ी मेहनत के साथ हमारे भारत का नेतृत्व करते रहें। पिछले 9 वर्षों में आपने देश के लिए जो किया है, उससे दुनिया के हर कोने में सभी भारतीयों को गर्व महसूस होता है। आपकी जीवनशैली बेहद प्रेरणादायक है। मेरी माँ, जो आपको संत कहती हैं, वह भी आपको अपना स्नेह भरा आशीर्वाद भेज रही हैं। जय हो!