अनुश अग्रवाल, घुड़सवार
“एथलीटों को पेरिस ओलंपिक से महीनों पहले प्रधानमंत्री मोदी से पत्र मिले, जिसमें हमें किसी भी तरह की जरूरत के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे हमारा मनोबल बढ़ा।” “एथलीटों के बीच की खाई को पाटने के लिए प्रधानमंत्री के पास एक अनूठा तरीका था। प्रधानमंत्री ने इस तरह के सवाल पूछे, ‘आप में से सबसे युवा कौन है? आप में से कितने पहली बार ओलंपियन बने हैं? यहाँ पर किसे 2 या 3 ओलंपिक का अनुभव है?’ “वे चाहते थे कि अनुभवी एथलीट जूनियर खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करें। कमरा एक नए उत्साह से भर गया।”