अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से इस देश ने एक बड़ा बदलाव देखा है। पहले नीतियां वोटों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थीं। पहले नीतियां बनाते समय सरकारों का फोकस अगला चुनाव जीतने मात्र पर केन्द्रित होता था। इस सरकार की नीतियां कभी भी इस सोच को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गईं। नरेन्द्र मोदी सरकार कोई भी फैसला इसलिए नहीं लेती कि लोग उसे पसंद करेंगे बल्कि इसलिए लेती है कि इससे लोगों का भला होगा।