अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
लोगों के कल्याण के लिए काम करना प्रधानमंत्री मोदी की आदत है और भगवान ने उन्हें लोगों की सेवा करने का जो अवसर दिया है, वे उसका उपयोग कर रहे हैं... शहर और गांव के विकास में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सिद्ध करके दिखाया है। जब तक प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, राज्य की विकास दर 12 प्रतिशत थी। आज उन्हें जो विशाल जनादेश मिला है, वह उनकी पिछले 12 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। नरेंद्र मोदी जी अभी भी वैसे ही हैं जैसे वो गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर थे। यह उनके व्यक्तित्व, कला और नेतृत्व कौशल का परिणाम है कि सब लोग उन्हें मानते हैं और सभी को उनसे उम्मीदें हैं।