अरुंधती भट्टाचार्य, चेयरमैन, एसबीआई
जीएसटी एक बहुत बड़ा सुधार है। जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि यह न केवल एक वित्तीय सुधार है बल्कि एक सामाजिक सुधार भी है। इसे लेकर लोगों में काफी रुचि देखने को मिल रही है और उम्मीद है कि यह देश के प्रमुख मौलिक सुधारों में से एक होगा। हमारा मानना है कि दीर्घकालिक नहीं बल्कि मध्यम अवधि में ही इसके परिणाम देखने को मिलेंगे, जैसे - कराधान दर में कमी, अधिक उत्पादन तथा एक दक्ष एवं कुशल व्यवस्था।