उस समय, मुझे एंकरिंग करने का पहला बड़ा मौका मिला जब मुझे बिग फाइट के एक एपिसोड को एंकर करने को कहा गया, वह शो उन दिनों काफी लोकप्रिय था। विषय कश्मीर था, और मैंने मोदी जी से उसमें भाग लेने के लिए पूछा। कश्मीर के उस प्रकरण पर तीन पैनेलिस्ट थे, हुर्रियत के मीरवाइज उमर फारूक, अनुभवी राजनयिक जी पार्थसारथी और वाजपेयी सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर श्री नरेन्द्र मोदी। श्री मोदी ने जिस स्पष्टता के साथ हुर्रियत के नजरिये को चुनौती दी वह काफी प्रभावित करने वाला था। मुझे उस एपिसोड के लिए एक बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया मिली, और हाल ही में मुंबई से दिल्ली की एक यात्रा पर, पार्थसारथी और मुझे वह एपिसोड श्री मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विचारों की गहराई और दृढ विश्वास के प्रतिबिंब के रूप में याद आया।