आंद्रेज प्लेंकोविच, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री
आज, भारत वैश्विक प्रगति के अगुआ के रूप में खड़ा है, जो डेवलपमेंट, सस्टेनेबिलिटी और टेक इनोवेशन के लिए एक साहसिक और समावेशी दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित है। आपके (पीएम मोदी के) गतिशील नेतृत्व में, भारत ग्लोबल साउथ के लिए एक मजबूत पैरोकार और अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक शक्तिशाली आवाज के रूप में उभरा है। 2023 में G20 समिट की आपकी सफल मेजबानी, साथ ही आगामी ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट, जो अगले साल फरवरी में होने वाला है, इस वैश्विक नेतृत्व के शानदार उदाहरण हैं।