आनंद जी. महिद्रा
प्रधानमंत्री के रूप में अपनी भूमिका में वो ‘JAM’ पहल के जरिए दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक प्रयोग की अगुवाई कर रहे हैं। इसके विशाल स्तर, साहसिक लक्ष्य, तकनीक के उपयोग और डिजिटलाइजेशन को देखा जाए, तो ये बात साफ है। इस प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में बहुत बड़ी नीतिगत सफाई की कोशिश शामिल है। उदाहरण के तौर पर 1.6 करोड़ फर्जी राशन कार्ड और 3.5 लाख फर्जी एलपीजी कनेक्शन की सफाई। और उन्होंने सोशल मीडिया के सक्रिय इस्तेमाल से शिकायतों के जल्द निपटारे पर जोर देकर रचनात्मक ढंग से सरकारी चलन को बाधित किया है।