यह कम्युनिकेशन की एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके माध्यम से देश के नेता लोगों के साथ जरूरी मुद्दों पर चर्चा करते हैं, आगे के विचार रखते हैं, सुझाव देते हैं, मार्गदर्शन करते हैं… कम्युनिकेशन के माध्यम से इस प्रकार आप देश को नेतृत्व देते हैं। आप अपने लोगों को बताते हैं कि आप क्या देख रहे हैं, भविष्य को लेकर आपकी क्या सोच है, आप उसमें किस प्रकार का समर्थन चाहते हैं। (यह एक) महत्वपूर्ण कम्युनिकेशन है जो 'मन की बात' में होता है"