दिन के 18-घंटों के बावजूद, जब प्रधानमंत्री मोदी किसी को समय देते हैं, तो वह क्वालिटी टाइम होता है और वह हर वह बात सुनते हैं जो आप बोलते हैं। वह इधर उधर नहीं देखते और ना ही किसी व्यस्त इंसान की तरह अपने मोबाइल फोन में उलझे रहते हैं। अगर उन्होंने आपको पांच मिनट का समय दिया, तो उस पांच मिनट का हर सेंकेंड आपका होता है, उनका नहीं।