भारत के पास एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो बेहद लोकप्रिय हैं क्योंकि उनकी छवि साफ है और वे सक्षम हैं। वे वास्तव में ईमानदार हैं। सौ करोड़ से ज्यादा लोगों के देश में आज आपके पास एक ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ अपनी ईमानदारी बल्कि अपने सहयोगियों की ईमानदारी भी सुनिश्चित करते हैं। अपनी नीतियों के माध्यम से वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश का धन और संसाधन उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें वास्तव में इनकी जरूरत है और यह पूरी प्रक्रिया नौकरशाही के जटिल तंत्र से मुक्त हो। और इसके परिणामस्वरूप आज वे राजनीतिक रूप से सशक्त हैं और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने, देश भर में एक समान कर अर्थात जीएसटी लागू करने, और भारतीय व्यवस्था में ऐसे सुधार शुरू करने के लिए सक्षम हैं जिनसे देश विकास के मार्ग पर तेज़ी से अग्रसर हो।