इयान मार्टिन, वाइस-चांसलर, डीकिन यूनिवर्सिटी
प्रधानमंत्री और मेरी एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और भारत में रिसर्च के भविष्य पर बहुत शानदार चर्चा हुई। हम भारत में न केवल 30 साल से काम कर रहे हैं, बल्कि डीकिन यूनिवर्सिटी का पहला इंटरनेशनल ब्रांच कैंपस भी गिफ्ट सिटी में खोल रहे हैं। इसलिए, यह एक बहुत ही अच्छा और अहम दिन है तथा इस शुरुआत को वाइब्रेंट गुजरात समिट के साथ प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में जोड़ना वास्तव में एक अनूठा पल है।