उदय कोटक, चेयरमैन, कोटक महिंद्रा बैंक
मुझे वास्तव में प्रसन्नता है कि व्यवसाय के माहौल को बेहतर बनाने और व्यापार को आसान बनाने पर प्रधानमंत्री के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं और पूरी सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। मुझे लगता है कि अगर भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध होना है तो भारत में व्यापार करने को आसान बनाने पर लगातार ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।