उन्नी मुकुंदन, अभिनेता
यह इस अकाउंट की सबसे रोमांचक पोस्ट है ! धन्यवाद सर, 14 साल की उम्र में आपको दूर से देखने और अब आखिरकार आपसे मिलने के बाद, मैं अभी तक मंत्रमुग्ध हूँ! मंच पर आपके "केम छो भैला" ने सचमुच मुझे अपार आनंद से भर दिया ! यह एक बड़ा सपना था कि मुझे आपसे मिलना है और आपसे गुजराती में बात करनी है ! यह सपना सच हुआ और भव्य तरीके से हुआ ! आपके 45 मिनट का समय, मेरे जीवन के सबसे अच्छे 45 मिनट हैं ! मैं आपके द्वारा कहे गए एक-एक शब्द को हमेशा याद रखूंगा... आपकी हर सलाह को अमल में लाऊँगा और पालन करूँगा ! आवथा रेहजो सर, जय श्री कृष्ण