ऋषभ शेट्टी, कन्नड़ फिल्म अभिनेता
यह एक सपने के सच होने जैसा है...मैं प्रधानमंत्री को 'महान नायक' मानता हूं और उनसे मिलना खुशी की बात है। उन्होंने पूछा कि कन्नड़ उद्योग में क्या चल रहा है और हमें किस तरह के समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने हमारा मार्गदर्शन भी किया कि हम आगे क्या कर सकते हैं। उन्होंने हमें धैर्यपूर्वक सुना, कांतारा पर चर्चा की और दुनिया भर में इसकी सफलता के लिए हमें बधाई दी। कांतारा के विषय में उनकी उत्सुकता और रूचि से मुझे बेहद खुशी हुई।