एंथनी अल्बनिसी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री के रूप में मुझे भी अक्सर लोगों की बड़ी भीड़ के सामने बोलने का मौका मिलता है। लेकिन मुझे कहना होगा कि आज रात यहाँ आपके स्वागत के लिए जो उत्साह और ऊर्जा है, वह अद्वितीय है। मैंने पहले भी इसी स्टेज पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था, लेकिन उन्हें वह स्वागत नहीं मिला था जो पीएम मोदी को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं!