ऑस्ट्रेलिया के लिए, भारत एक शीर्ष स्तरीय सुरक्षा भागीदार है। हिन्द महासागर दोनों देशों की सुरक्षा और समृद्धि का केंद्र है। और हमारे दोनों देशों के इतिहास में कभी भी ऐसा कोई बिंदु नहीं आया, जहाँ हमारे पास इतना मजबूत सामरिक साझा लक्ष्य रहा हो। हम दोनों अपने व्यापार और आर्थिक हितों के लिए हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री रास्तों तक फ्री और ओपन एक्सेस पर निर्भर हैं।