एंथोनी कैपुआनो, सीईओ, मैरियट इंटरनेशनल
“पीएम मोदी ने हमें कुछ महलों को देखने के लिए प्रोत्साहित किया। वह भारत में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के निरंतर विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पीएम ने हमें न केवल प्राथमिक शहरों में बल्कि देश भर के माध्यमिक और तृतीयक शहरों में विकास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विभिन्न स्थलों, स्थानों, द्वीपों के बारे में बात की, इस विचार के साथ कि हम अनक्स्प्लोर क्षेत्रों में जाएं और वहां होटल इन्फ्रा बनाएं ताकि लोग उन स्थानों पर जा सकें। उन्होंने भारतीय मध्यम वर्ग के विकास और देश को एक्सप्लोर करने के लिए इसके विकास के बारे में बड़े उत्साह के साथ बात की।"