प्रधानमंत्री मोदी और उनका मंत्रिमंडल केंद्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार कम करने की दिशा में काफी मेहनत कर रहा है। मुझे केंद्र सरकार के स्तर पर बमुश्किल ही भ्रष्टाचार की शिकायत सुनने को मिली। मुझे मोटे तौर पर लगता है कि पीएम मोदी एक मजबूत, आर्थिक प्रगति वाली सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। में इस बात के लिए कृतज्ञ होना चाहिए कि कम से कम राष्ट्रीय स्तर पर एक नेता तो ऐसा है जो देश में आर्थिक सुधार लाना चाहता है। पिछले 5 वर्षों पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि एक नेता ऐसा है जो देश, अनुशासन, स्वच्छता, आर्थिक प्रगति पर जोर दे रहा है। अगर इस सरकार को दोबारा मौका मिल जाए तो बेहतर होगा।